ePaper

पुलवामा में ढेर दो में से एक आतंकी पाकिस्तानी, पांच ने किया आत्मसर्मपण : पुलिस

Updated at : 01 Jun 2019 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
पुलवामा में ढेर दो में से एक आतंकी पाकिस्तानी, पांच ने किया आत्मसर्मपण : पुलिस

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा कि पुलवामा में शुक्रवार को मुठभेड़ में ढेर किये गए दो आतंकवादियों में से एक पाकिस्तानी था. इन दोनों ही दहशतगर्दों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था. जम्मू कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शुक्रवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादियों और उनके एक ‘‘सक्रिय […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने शनिवार को कहा कि पुलवामा में शुक्रवार को मुठभेड़ में ढेर किये गए दो आतंकवादियों में से एक पाकिस्तानी था. इन दोनों ही दहशतगर्दों का संबंध जैश-ए-मोहम्मद से था. जम्मू कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिलों में शुक्रवार को दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आतंकवादियों और उनके एक ‘‘सक्रिय साथी’ को ढेर कर दिया गया.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अवंतीपुरा इलाके के मीदूरा में हुई मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान त्राल के डारगनी गुंड निवासी यवार अहमद नजर और दूसरे आतंकवादी की शिनाख्त पाकिस्तानी के रूप में हुई है. उसका कूट नाम उमर था. उन्होंने कहा कि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दोनों आतंकियों का संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद से था. सुरक्षा प्रतिष्ठानों और आम लोगों पर हमलों समेत कई आतंकी घटनाओं में उनकी तलाश थी. प्रवक्ता ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार एवं गोला-बारूद समेत अन्य सामग्री मिली है.

इधर एक खबर यह भी आयी है कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले के भटके हुए पांच युवकों ने आतंकवाद का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग आतंकवादी संगठनों में शामिल हुए पांच युवकों ने हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है तथा उनके परिवारों और पुलिस के प्रयासों से वे मुख्यधारा में लौट आए हैं.

हालांकि सुरक्षा कारणों से उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है. गौरतलब है कि 2017 से अब तक बड़ी संख्या में आतंकवादी हिंसा का रास्ता छोड़ चुके हैं. दरअसल, पुलिस ने घोषणा की थी कि मुठभेड़ के दौरान यदि कोई स्थानीय आतंकवादी आत्मसमर्पण करने की गुजारिश करता है तो उसे स्वीकार किया जाएगा जिसके बाद से आतंकवादियों के आत्मसमर्पण करने की घटनाओं में तेजी आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola