जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़, मार गिराये गये 3 आतंकी, एक जवान शहीद, दो जवान घायल

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलावामा में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीन आतंकी मारे गये. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ दलीपोरा इलाके में चल रही है. इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान के शहीद होने की भी खबर आ रही है. मुठभेड़ में दो जवान और दो आम नागरिक भी घायल […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलावामा में गुरुवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें तीन आतंकी मारे गये. जानकारी के अनुसार मुठभेड़ दलीपोरा इलाके में चल रही है. इस मुठभेड़ के दौरान एक जवान के शहीद होने की भी खबर आ रही है.
#UPDATE Dalipora(Pulwama) encounter: One more terrorist killed in the operation. So far three terrorists have been neutralised. Search operation underway. https://t.co/jfcwiafcQy
— ANI (@ANI) May 16, 2019
मुठभेड़ में दो जवान और दो आम नागरिक भी घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलवामा में कर्फ्यू लगा दिया गया है. बताया जा रहा है कि सेना और एसओजी की संयुक्त टीम को इलाके में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी जिसके बाद गुरुवार तड़के दलीपोरा इलाके की घेराबंदी की गयी.
सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन कर रही थी उसी वक्त आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी.इस फायरिंग का सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया और तीन आतंकियों को मार गिराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




