ePaper

जम्मू कश्मीरः शोपियां में मुठभेड़, मारे गये लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी

Updated at : 12 May 2019 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीरः शोपियां में मुठभेड़, मारे गये लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी

श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हिन्द सीतापुर इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान […]

विज्ञापन
श्रीनगरः जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हिन्द सीतापुर इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया. उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चलाईं जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें दो आतंकवादी मारे गये. प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
आतंकियों की शिनाख्त जावेद अहमद भट्ट और आदिल बशीर वानी के रूप में की गई है. भट्ट कुलगाम के रेडवानी का रहने वाला था वहीं वानी कुलगाम के डीएच पोरा के वारी पोरा क्षेत्र का रहने वाला था. उन्होंने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए थे. उनके खिलाफ आतंकवाद के अनेक मामले दर्ज हैं. प्रवक्ता ने बताया कि भट्ट का आतंकी अपराध का लंबा रिकॉर्ड रहा है तथा उस पर क्षेत्र में आतंकवादी हमले की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने के अनेक मामले दर्ज हैं.
इसी प्रकार से वानी अनेक आतंकवादी हमलों में शामिल था और उस पर भी आतंकवाद से जुड़े अनेक मामले दर्ज थे. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की गई है. उन्होंने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों के प्रयासों से यह सफल अभियान था जिसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola