आंध्र प्रदेश में बस और जीप के बीच भीषण टक्कर, शादी से लौट रहे 14 लोगों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अमरावती : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार पीड़ित एक जीप में सवार थे और एक तेज रफ्तार बस ने जीप को टक्कर मार दी. इस हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया […]
विज्ञापन
अमरावती : आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार पीड़ित एक जीप में सवार थे और एक तेज रफ्तार बस ने जीप को टक्कर मार दी. इस हादसे में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सभी मृतक आपस में एक दूसरे के संबंधी थे और वे पड़ोसी तेलंगाना राज्य के गदवल जिले के रामवरम गांव के निवासी थे. जीप में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे. मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और विपक्ष के नेता वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने इस हादसे पर दुख जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










