सौ वर्षीय दुलीचंद कर रहे मतदान की अपील
Updated at : 11 May 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

रोहतक : उम्र की पिच पर एक शतक पूरा कर चुके दुलीचंद ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए हर चुनाव में मतदान में हिस्सा लिया है, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि मतदान अब सत्ता हथियाने का जरिया बन गया है. इसके लिए राजनीतिक दल समाज में जहर घोलने से भी परहेज […]
विज्ञापन
रोहतक : उम्र की पिच पर एक शतक पूरा कर चुके दुलीचंद ने स्वतंत्र भारत में अब तक हुए हर चुनाव में मतदान में हिस्सा लिया है, लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि मतदान अब सत्ता हथियाने का जरिया बन गया है. इसके लिए राजनीतिक दल समाज में जहर घोलने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं.
हरियाणा में चुनावी राजनीति के चलते समाज को जाट और गैर जाट में विभाजित किये जाने को खतरनाक प्रवृत्ति करार देते हुए दुलीचंद कहते हैं, ये सब राजनीतिक दलों का करवाया हुआ है. इसके नतीजे बहुत खतरनाक होंगे. कहते हैं, किसी जमाने में चौधरी देवीलाल ने ‘बांटो और राज करो’ की यही नीति अपनायी थी.
उसके बाद जाट और गैर जाटों का जो भाईचारा बिगड़ा था, उसकी भरपाई करने में सालों लग गये थे. अब एक बार फिर उसी इतिहास को दोहरा रही है. मतदाताओं को यह बात समझनी चाहिए और देशहित में मतदान करना चाहिए. अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाते हुए वह कहते हैं, इसमें मेरी उम्र सौ साल लिखी हुई है, लेकिन यह उम्र दो साल कम है. इस हिसाब से कहें, तो वह दिसंबर 2019 में 102 साल के हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




