ePaper

केजरीवाल की पत्नी का पहचान पत्र मामला : उप्र और दिल्ली के चुनाव आयोग तलब

Updated at : 01 May 2019 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
केजरीवाल की पत्नी का पहचान पत्र मामला : उप्र और दिल्ली के चुनाव आयोग तलब

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) रखने के मामले में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ एक शिकायत को लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के राज्य चुनाव आयोगों को बुधवार को समन जारी किया. मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट शैफाली बरनाला टंडन ने दिल्ली […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने कथित तौर पर दो मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी कार्ड) रखने के मामले में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ एक शिकायत को लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली के राज्य चुनाव आयोगों को बुधवार को समन जारी किया.

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट शैफाली बरनाला टंडन ने दिल्ली में भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना द्वारा दायर करायी गयी एक शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश और दिल्ली के राज्य चुनाव आयोगों के अधिकृत अधिकारियों को समन जारी करते हुए सुनीता केजरीवाल से जुड़े सभी संबद्ध वैध रिकॉर्ड पेश करने को कहा है. अदालत अब इस मामले की सुनवाई तीन जून को करेगी. खुराना ने दिल्ली की तीस हजारी अदालत में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के खिलाफ एक आधिकारिक मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके पास दो पहचान पत्र हैं. एक पहचान पत्र उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र का है, जबकि दूसरा चांदनी चौक इलाके का है.

खुराना ने अपनी याचिका में आरोप लगाया, आम आदमी पार्टी को गलत तरीके से लाभ पहुंचाने के लिए सुनीता ने चुनावी प्रक्रिया और मानकों की पूरी तरह से अवहेलना की. आरोपी ने जान-बूझकर दो अलग-अलग जगहों पर मतदाता सूची में अपना नाम बरकरार रखा. केजरीवाल आप के राष्ट्रीय संयोजक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola