जम्मू कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

Updated at : 28 Apr 2019 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को एक पुलिस चौकी पर हमला करने वाले जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीब मुगल ने यहां संवाददाताओं से कहा, चनापुरा हमला मामले में हमने अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने गिरफ्तार […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को एक पुलिस चौकी पर हमला करने वाले जैश ए मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

श्रीनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीब मुगल ने यहां संवाददाताओं से कहा, चनापुरा हमला मामले में हमने अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने गिरफ्तार किये गये आतंकवादियों की पहचान मुश्ताक, जुनैद और लतीफ के रूप में की.

उन्होंने बताया कि तीनों जैश से जुड़े हैं और वे चनापुरा पुलिस चौकी पर हमले में शामिल थे. इस हमले में एक संतरी घायल हो गया था. इन तीनों ने उसकी राइफल छीनने की भी विफल कोशिश की थी.

मुगल ने कहा , हमने हमले के बाद डिजिटल सबूत इकट्ठा किया और खुफिया ग्रिड को मजबूत बनाया. पहले से ही हमारे रडार पर मौजूद इन संदिग्धों पर हमने अपना ध्यान लगाया. हमने उन्हें पकड़ा और उनसे पूछताछ की.

पूछताछ के दौरान उनमें से एक ने अपना गुनाह कबूला और ग्रुप के बारे में हमें और बताया. उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से एक चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन, छह कारतूसें बरामद कीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola