भाजपा ने इंदौर से सुमित्रा महाजन की जगह ललवानी को दिया टिकट, चांदनी चौक से डॉ हर्षवर्धन

Updated at : 21 Apr 2019 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ने इंदौर से सुमित्रा महाजन की जगह ललवानी को दिया टिकट, चांदनी चौक से डॉ हर्षवर्धन

नयी दिल्ली : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिये रविवार को अपने सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. पार्टी ने अमृतसर से केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली में चार मौजूदा सांसदों को एक बार फिर से टिकट दिया है. पार्टी ने इंदौर संसदीय सीट से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की जगह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिये रविवार को अपने सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. पार्टी ने अमृतसर से केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली में चार मौजूदा सांसदों को एक बार फिर से टिकट दिया है.

पार्टी ने इंदौर संसदीय सीट से लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की जगह इंदौर विकास प्राधिकरण के चेयरमेन शंकर ललवानी को टिकट दिया है. भाजपा ने दिल्ली में चार सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है.

पार्टी ने चांदनी चौक से हर्षवर्धन, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़़ी को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola