ePaper

आतंकवाद को जवाब देने के लिए मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना होगा : अमित शाह

Updated at : 20 Apr 2019 4:21 PM (IST)
विज्ञापन
आतंकवाद को जवाब देने के लिए मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना होगा : अमित शाह

बेंगलुरु : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश को सुरक्षित बनाने और पाकिस्तान व आतंकवाद का ‘मुंहतोड़’ जवाब देने के लिए नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहिए. शाह ने शिमोगा से पार्टी प्रत्याशी बी वाई राघवेंद्र के पक्ष में भद्रावती में आयोजित एक विशाल रोड शो में यह बात कही. […]

विज्ञापन

बेंगलुरु : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि देश को सुरक्षित बनाने और पाकिस्तान व आतंकवाद का ‘मुंहतोड़’ जवाब देने के लिए नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहिए. शाह ने शिमोगा से पार्टी प्रत्याशी बी वाई राघवेंद्र के पक्ष में भद्रावती में आयोजित एक विशाल रोड शो में यह बात कही. राघवेंद्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा के पुत्र हैं और वह जद (एस) उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के पुत्र मधु बंगारप्पा को चुनौती दे रहे हैं.

शाह ने अपने रोडशो के अंत में कहा, ‘यह चुनाव राघवेंद्र को सांसद बनाने के लिए ही नहीं है बल्कि यह नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए है.’ उन्होंने कहा, ‘आखिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री क्यों बनना चाहिए? ताकि देश सुरक्षित रहे, आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब मिल सके.’

उन्होंने कहा, पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए शिमोगा के लोगों को राघवेद्रा के नाम के आगे लगा कमल के चिंह पर लगे बटन को दबाना होगा. शाह स्वयं गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर खुद खड़े हैं और वहां 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे. उन्होंने कहा कि वे राघवेंद्र की जीत सुनिश्चित करने के लिए यहां आये हैं.

उनके 40 मिनट तक चले रोड शो में सड़क के दोनों ओर उत्साहित हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा थी. राघवेंद्र शिमोगा से मौजूदा सांसद हैं. वह गत नवंबर में हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) प्रत्याशी को हरा चुके हैं. मधु अडिगा समुदाय से आते हैं और इस समुदाय की शिमोगा में खासी तादाद है. इस सीट पर 23 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे और यहां से 12 प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola