छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तीन नक्सली गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2019 2:21 PM
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीआरजी और जिला पुलिस बल के संयुक्त दल ने डुमामपारा तुमकपाल के जंगल से तीन माओवादी जनमिलिशिया सदस्य […]
दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिला में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है. दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीआरजी और जिला पुलिस बल के संयुक्त दल ने डुमामपारा तुमकपाल के जंगल से तीन माओवादी जनमिलिशिया सदस्य मंगल कुंजाम उर्फ शैलेष (23), बुधराम मड़कामी (25) और वामन मंडावी (23) को गिरफ्तार कर लिया है.
उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को डुमामपारा तुमकपाल के जंगल में रवाना किया गया था. दल ने बाद में जंगल में घेराबंदी कर तीनों माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के कब्जे से छह इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पांच जिलेटिन रॉड, एक बंडल बिजली का वायर, दो काले झंडे और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादी लंबे वक्त से नक्सलियों के संगठन में शामिल होकर हिंसक वारदातों को अंजाम देते रहे हैं. यह ग्रामीणों की मीटिंग बुलाना, बैनर पोस्टर लगाना माओवादियों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था करना तथा युवाओं को नक्सली संगठन में जोड़ने का काम करते थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










