ePaper

स्मृति ईरानी की रैली स्थल के बाहर नकदी बांटने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Updated at : 20 Apr 2019 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
स्मृति ईरानी की रैली स्थल के बाहर नकदी बांटने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

अहमदाबाद : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक चुनावी रैली के स्थल के बाहर लोगों को नकदी वितरित किये जाने के दावे को लेकर एक वायरल वीडियो के हवाले से मीडिया में खबरों के सामने आने पर गुजरात चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को जांच के आदेश दिये. यहां से 125 किलोमीटर दूर पाटन जिले में […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की एक चुनावी रैली के स्थल के बाहर लोगों को नकदी वितरित किये जाने के दावे को लेकर एक वायरल वीडियो के हवाले से मीडिया में खबरों के सामने आने पर गुजरात चुनाव अधिकारियों ने शुक्रवार को जांच के आदेश दिये.

यहां से 125 किलोमीटर दूर पाटन जिले में 17 अप्रैल को यह रैली हुई थी और कुछ स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने एक वीडियो प्रसारित की थी जिसमें एक महिला को अन्य से कथित तौर पर धनराशि लेते हुए दिखाया गया था. इन मीडिया प्रतिष्ठानों ने आरोप लगाया था कि यह वीडियो ईरानी की पाटन रैली के बाहर बनाया गया था.

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी (गुजरात) पी भारती ने बताया, ‘‘हमने खबरों को देखने के बाद स्वत: संज्ञान लिया और पाटन जिले के कलेक्टर को मामले की जांच करने के बाद एक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola