मोदी को राहुल की बहस की चुनौती पर बोले शाह - हमारे युवा मोर्चे के अध्यक्ष से बहस करें

Updated at : 19 Apr 2019 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
मोदी को राहुल की बहस की चुनौती पर बोले शाह - हमारे युवा मोर्चे के अध्यक्ष से बहस करें

छोटा उदयपुर (गुजरात) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा के युवा मोर्च के अध्यक्ष के साथ पांच दशकों के कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों के लिए किये गये कार्यों पर बहस करने की चुनौती दी. शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार […]

विज्ञापन

छोटा उदयपुर (गुजरात) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपा के युवा मोर्च के अध्यक्ष के साथ पांच दशकों के कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों के लिए किये गये कार्यों पर बहस करने की चुनौती दी.

शाह ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं और कांग्रेस पर भाजपा शासित गुजरात के विकास में बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया. शाह ने कहा, राहुल बाबा गरीबों का राग अलापते हैं. कांग्रेस एक बार फिर गरीबी हटाओ का नारा दे रही है. पांच पुश्तों और 55 वर्ष तक केवल आपके परिवार ने ही देश पर शासन किया. उन्होंने कहा कि वड़ोदरा के किसी चौराहे पर आईये और बताईये कि आपने गरीबों के लिए क्या किया. हमारे युवा मोर्चे के अध्यक्ष आपको जवाब देंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कई मौकों पर प्रधाननंत्री नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार विशेषकर राफेल लड़ाकू विमान सौदे और नोटबंदी पर बहस की चुनौती दे चुके हैं. शाह ने यह बयान उसी पृष्ठभूमि में दिया.

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, आपने (कांग्रेस) पांच पुश्तों तक गरीबों, आदिवसियों, दलितों, किसानों और ग्रामीणों के नाम पर वोट मांगा, लेकिन उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया. शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबी के उन्मूलन के लिए कई कदम उठाये. इसमें सात करोड़ परिवारों को रियायती गैस सिलेंडर, 2.5 करोड़ लोगों को घर और 2.35 करोड़ बिजली कनेक्शन देना शामिल है. शाह ने दावा कि आज की तारीख में आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत 23 लाख लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है. उन्होंने कहा, कांग्रेस ने गुजरात के विकास में अड़चनें पैदा कीं और 2002 के सांप्रदायिक दंगों के बाद राज्य को बदनाम किया. उन्होंने कहा, भाजपा ने गुजरात के विकास के लिए बहुत कुछ किया है.

मोदी जब मुख्यमंत्री थे तो भी उन्होंने गुजरात के विकास के लिए काफी कुछ किया था, लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ रोड़े ही अटकाये. जब भी कांग्रेस की सरकार (केंद्र में) बनी, उसने गुजरात के दमन का काम किया. शाह ने दावा किया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने गुजरात के नेता सरदार पटेल का विरोध किया. एक और कांग्रेसी नेता इंदिरा गांधी ने भी गुजरात के नेता मोरारजी देसाई का विरोध किया. कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी नरेंद्र भाई (मोदी) को रोकने के लिए वह सब कुछ किया जो वह कर सकती थीं. गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में 23 अप्रैल को मतदान होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola