ओड़िशा में अमित शाह की रैली, कहा - सत्ता में आने पर 90 दिन में चिटफंड के दोषियों को जेल भेजेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 7:54 PM
ढेकनाल (ओड़िशा) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि ओड़िशा में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी 90 दिन के अंदर चिट फंड घोटाले में संलिप्त लोगों को जेल भेज देगी. शाह ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजद के अनेक नेता और अधिकारी करोड़ों रुपये […]
ढेकनाल (ओड़िशा) : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि ओड़िशा में सत्ता में आने पर उनकी पार्टी 90 दिन के अंदर चिट फंड घोटाले में संलिप्त लोगों को जेल भेज देगी.
शाह ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बीजद के अनेक नेता और अधिकारी करोड़ों रुपये के चिट फंड घोटाले में संलिप्त हैं और हजारों गरीब निवेशकों के पैसे डूबे हैं. उन्होंने कहा, एक बार भाजपा ओड़िशा में सत्ता में आती है तो सरकार बनाने के 90 दिन के अंदर चिट फंड घोटाले में संलिप्त सभी लोगों को जेल भेज दिया जायेगा. शाह ने कहा कि एमबी शाह आयोग ने पाया कि खनिज से मालामाल इस प्रदेश में खदान औने-पौने दामों पर आवंटित कर दिया गया और इसमें एक बड़ा घोटाला है.
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी खदान घोटाले में शामिल लोगों को भी जेल भेजेगी. शाह ने आरोप लगाया, बीजद शासन के दौरान ओड़िशा में ‘बाबू राज’ है. सत्ता में आने पर भाजपा सरकार त्वरित कदम उठायेगी और इसका खात्मा करेगी और सुनिश्चित करेगी कि लोकतंत्र अपने वास्तविक रूप में चले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










