ePaper

राजस्थान में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला

Updated at : 03 Apr 2019 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान में युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला

जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक और नाबालिग युवती के शव पेड़ से लटके पाये गये. पुलिस के जांच अधिकारी गोमाराम ने बुधवार को बताया कि सनाउ तहसील के राणीसरा गांव के निवासी रूघाराम भील (19) और उसके पड़ोस में रहने वाली (16) वर्षीय एक […]

विज्ञापन

जयपुर : राजस्थान के बाड़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह एक युवक और नाबालिग युवती के शव पेड़ से लटके पाये गये. पुलिस के जांच अधिकारी गोमाराम ने बुधवार को बताया कि सनाउ तहसील के राणीसरा गांव के निवासी रूघाराम भील (19) और उसके पड़ोस में रहने वाली (16) वर्षीय एक नाबालिग के शव खेजड़ी के पेड़ से लटके पाये गये.

उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर इन दोनों की मौत कैसे हुई है. आशंका जतायी जा रही है कि प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है. वैसे इन दोनों ने आत्महत्या की है या उन्हें मारकर शव लटका दिया गया है इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है .पुलिसमामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola