ePaper

31 March : बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को मरणोपरांत मिला भारत रत्न

Updated at : 31 Mar 2019 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
31 March : बाबा साहब भीम राव आंबेडकर को मरणोपरांत मिला भारत रत्न

नयी दिल्ली : साल के 365 दिन इतिहास में तरह-तरह की घटनाओं के साथ दर्ज हैं. इनमें कुछ अच्छी हैं, तो कुछ बुरी. 31 मार्च का दिन भी ऐसी ही बहुत-सी घटनाओं का साक्षी रहा है. ऐसी ही एक घटना की बात करें, तो देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च, 1990 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : साल के 365 दिन इतिहास में तरह-तरह की घटनाओं के साथ दर्ज हैं. इनमें कुछ अच्छी हैं, तो कुछ बुरी. 31 मार्च का दिन भी ऐसी ही बहुत-सी घटनाओं का साक्षी रहा है. ऐसी ही एक घटना की बात करें, तो देश के संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को 31 मार्च, 1990 को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करके देश और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को नमन किया गया.

‘बाबा साहब’ भीमराव आंबेडकर ने भारत की आजादी की लड़ाई में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया था और जीवनभर सामाजिक भेदभाव के खिलाफ लड़ते रहे. आजादी के बाद उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गयी, जब उन्हें राष्ट्र के संविधान निर्माण का दायित्व सौंपा गया. देश दुनिया के इतिहास में 31 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1504 : सिखों के गुरु अंगद देव जी का जन्म. वह गुरु नानक देव जी के बाद सिखों के दूसरे गुरु थे.

1727 : दुनिया के महान भौतिकशास्त्रियों में शुमार आइजक न्यूटन का 84 वर्ष की आयु में लंदन में निधन.

1774 : भारत में डाक सेवा शुरू, पहला डाकघर खुला.

1870 : अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया. अश्वेतों को समान अधिकार दिलाने की दिशा में यह एक बड़ी कामयाबी थी.

1889 : पेरिस का मशहूर एफिल टावर आधिकारिक तौर पर खुला.

1959: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा अपने 20 शिष्यों के साथ भारत की सीमा में पहुंचे. वह 17 मार्च को तिब्बत की राजधानी ल्हासा से पैदल रवाना हुए थे और खेनजीमन दर्रे से होते हुए सकुशल भारत पहुंच गये.

1980 : अमेरिका के महान फर्राटा धावक जेसी ओवंस का निधन. ओवंस ने 1936 के बर्लिन ओलिंपिक खेलों में अपने देश के लिए चार स्वर्ण पदक जीते थे.

1981 : एक घरेलू विमान का अपहरण करने वाले इंडोनेशिया के पांच आतंकवादियों में से चार को थाइलैंड के बैंकॉक में मार गिराया गया. विमान में सवार सभी 55 लोग सुरक्षित. आतंकवादियों ने इंडोनेशिया की जेलों में बंद 80 लोगों को रिहा करवाने के लिए 28 मार्च को विमान का अपहरण किया था और उसे बैंकाक ले गये थे.

1983 : कोलंबिया में भूकंप से लगभग 5000 लोगों की मौत.

1989 : पेरिस की पहचान माने जाने वाले विशाल एफिल टावर को आधिकारिक तौर पर खोला गया. फ्रांस की क्रांति की शताब्दी के मौके पर बनी 300 मीटर ऊंची लोहे की इस इमारत को गुस्ताव एफिल की प्रौद्यौगिकी कुशलता का बेमिसाल नमूना माना जाता है.

1990 : संविधान निर्माता डॉ भीमराव आंबेडकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से मरणोपरांत सम्मानित किया गया.

2004 : अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola