कांग्रेस ने जारी किया वीडियो कहा, भाजपा ने अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए की नोटबंदी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : नोटबंदी के दौरान भारतीय जनता पार्टी को फायदा हुआ है. पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी की गयी. हमें यह आशंका थी लेकिन हमारे पास कोई सबूत नहीं था. अब हम आपके लिए सबूत लेकर आये हैं. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर निशाना साधते हुए उक्त बातें कही. कपिल […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : नोटबंदी के दौरान भारतीय जनता पार्टी को फायदा हुआ है. पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी की गयी. हमें यह आशंका थी लेकिन हमारे पास कोई सबूत नहीं था. अब हम आपके लिए सबूत लेकर आये हैं. कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर निशाना साधते हुए उक्त बातें कही. कपिल सिब्बल ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक वीडियो क्लिप के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा. कपिल सिब्बल ने कहा, हमारे पास सबूत है कि गरीबों को लूटा गया और पार्टी को फायदा हुआ.
नोटबंदी के दौरान भाजपा के कार्यकर्ता शामिल थे. यह साबित करने के लिए एक वीडियो क्लिप प्ले किया गया जिसमें दिखाया गया कि किस तरह भाजपा के कार्यकर्ता नोटबंदी के दौरान नोट बदलने के लिए काम कर रहे थे. इस क्लिप में गुजरात गांधीनगर के पार्टी दफ्तर में डील का दावा किया गया. यह पूरा टेप 31 मिनट का है लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ 18 मिनट के वीडियो का जिक्र किया जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता का जिक्र है. कांग्रेस द्वारा जारी किये गये इस वीडियो क्लिप में कार्यकर्ता की बातों को भी सुनाया गया जिसमें कहा गया है कि हम आपका काम कर देंगे. कांग्रेस ने इस वीडियो के जरिये दावा किया कि पैसा 31 दिसंबर 2016 के बाद बदला गया
( प्रभात खबर डॉट कॉम कांग्रेस की तरफ से जारी वीडियो की पुष्टि नहीं करता )
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










