लोकसभा के लिए तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2019 1:37 PM (IST)
विज्ञापन

ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए केवल दो ही दिन का समय बचा है, ऐसे में अब तक 60 उम्मीदवारों ने विधानसभा और तीन उम्मीदवारों ने लोकसभा के लिए नामांकन पत्र भरा है. चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी कि विधानसभा चुनाव […]
विज्ञापन
ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए केवल दो ही दिन का समय बचा है, ऐसे में अब तक 60 उम्मीदवारों ने विधानसभा और तीन उम्मीदवारों ने लोकसभा के लिए नामांकन पत्र भरा है. चुनाव कार्यालय के सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी कि विधानसभा चुनाव के लिए 60 और लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने शुक्रवार तक नामांकन पत्र दायर कराया है. नामांकन पत्र भरने की अंतिम तारीख 25 मार्च है.
नामांकन पत्रों की छंटनी 26 मार्च को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 28 मार्च है. राज्य में 60 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए मतदान 11 अप्रैल को होगा. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने शुक्रवार को अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से नामांकन पर्चा भरा. वहीं भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष तापिर गाओ ने अरुणाचल पूर्व लोकसभा सीट से पर्चा जमा किया. सूत्रों ने बताया कि निर्दलीय उम्मीदवार रोमक जामोहने भी अरुणाचल पश्चिम सीट के लिए नामांकन पत्र दायर कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










