ePaper

DPCC प्रेसिडेंट शीला दीक्षित ने कार्यकारी अध्यक्षों की बुलायी आपात बैठक, आप के साथ गठबंधन की अटकलें तेज

Updated at : 19 Mar 2019 4:53 PM (IST)
विज्ञापन
DPCC प्रेसिडेंट शीला दीक्षित ने कार्यकारी अध्यक्षों की बुलायी आपात बैठक, आप के साथ गठबंधन की अटकलें तेज

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर ‘कभी हां’ ‘कभी ना’ के भंवर में फंसी कांग्रेस में स्थिति कुछ बदलती सी नजर आ रही है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) की अध्यक्ष और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पार्टी के तीन कार्यकारी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन को लेकर ‘कभी हां’ ‘कभी ना’ के भंवर में फंसी कांग्रेस में स्थिति कुछ बदलती सी नजर आ रही है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) की अध्यक्ष और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पार्टी के तीन कार्यकारी अध्यक्षों की आपात बैठक बुलायी है. इसी के साथ आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर अटकलें एक बार फिर तेज हो गयी हैं.

इसे भी देखें : अब ‘आप’ की दो टूक, कांग्रेस ने बहुत देर कर दी, गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं

दरअसल, दिल्ली कांग्रेस की प्रमुख शीला दीक्षित ने मंगलवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीपीसीसी) के तीन कार्यकारी अध्यक्षों की आपात बैठक बुलायी. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने इस बारे में बताया है. कुछ दिन पहले कांग्रेस द्वारा दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने के सर्वसम्मत फैसले के बाद यह बैठक ऐसे वक्त बुलायी गयी, जब आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के मकसद से कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर विकल्पों पर विचार कर रही है.

पार्टी के एक नेता ने बताया कि दीक्षित के निवास पर आपात बैठक में तीनों कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव, हारून यूसुफ और राजेश लिलोठिया को बुलाया गया. हालांकि, पार्टी के नेता ने बैठक के एजेंडा के बारे में जानकारी नहीं दी. आम आदमी पार्टी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन को लेकर दिल्ली कांग्रेस में अनिश्चितता कायम है.

हालांकि, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित और उनके तीन कार्यकारी अध्यक्षों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को गठबंधन करने के खिलाफ पत्र लिखा था. पिछले सप्ताह एक पत्र में यूसुफ, यादव और लिलोठिया के साथ दीक्षित ने गठबंधन पर कार्यकर्ताओं का मूड भांपने के लिए कराये गये हालिया फोन सर्वेक्षण को लेकर विरोध जताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola