ePaper

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, मेघालय के पूर्व सीएम तुरा से चुनाव लड़ेंगे

Updated at : 16 Mar 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने जारी की तीसरी सूची, मेघालय के पूर्व सीएम तुरा से चुनाव लड़ेंगे

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और पूर्वोत्तर की 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश की बाराबंकी, असम की पांच, तेलंगाना की आठ, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार रात अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की जिसमें उत्तर प्रदेश, असम, तेलंगाना और पूर्वोत्तर की 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश की बाराबंकी, असम की पांच, तेलंगाना की आठ, मेघालय की दो और सिक्किम एवं नगालैंड की एक-एक सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये गये हैं.

पार्टी के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को बाराबंकी से उम्मीदवार बनाया गया है. असम के उम्मीदवारों में गौरव गोगोई और सुष्मिता देव प्रमुख नाम हैं. कालियाबोर से गौरव गोगोई तथा सिलचर से सुष्मिता एक बार फिर से चुनावी समर में होंगे.

दोनों इन सीटों से वर्तमान सांसद हैं. मेघालय में शिलांग से पूर्व केंद्रीय मंत्री विंसेट पाला और तुरा से पूर्व मुख्यमंत्री मुकुल संगमा उम्मीदवार बनाये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola