जम्मू-कश्मीर : हंदवाड़ा में मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षा बलों को उत्तर कश्मीर जिले में हंदवाड़ा के क्रालगुंड इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद बुधवार देर […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है.
Jammu and Kashmir: One terrorist has been gunned down by security forces in Handwara. Operation continues (visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/UOPILlUn90
— ANI (@ANI) March 7, 2019
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुरक्षा बलों को उत्तर कश्मीर जिले में हंदवाड़ा के क्रालगुंड इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसके बाद बुधवार देर रात इलाके को घेरकर तलाश अभियान चलाया गया. उन्होंने कहा कि रात में घेराबंदी की गयी और सुरक्षा बलों ने सुबह आतंकवादियों के ठिकाने पर निशाना साधा. अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ देर मुठभेड़ हुई.
उन्होंने बताया कि इलाके में तलाश अभियान जारी है. विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




