ePaper

रेलवे के ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के अंक पत्र में गड़बड़ी का पूरा सच यहां पढ़ें

Updated at : 06 Mar 2019 11:14 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे के ग्रुप डी की भर्ती परीक्षा के अंक पत्र में गड़बड़ी का पूरा सच यहां पढ़ें

नयी दिल्ली : रेलवे ने कहा है कि ग्रुप-डी (Group D) की परीक्षा के एक अभ्यर्थी के सोशल मीडिया पर वायरल अंक पत्र से ‘छेड़छाड़’ की गयी है. इस अंकपत्र में दिखाया गया है कि ग्रुप-डी परीक्षा के एक अभ्यर्थी को परीक्षा के विभिन्न खंडों में मिले अंक 100 में से 109, 148, 102,103 और […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रेलवे ने कहा है कि ग्रुप-डी (Group D) की परीक्षा के एक अभ्यर्थी के सोशल मीडिया पर वायरल अंक पत्र से ‘छेड़छाड़’ की गयी है. इस अंकपत्र में दिखाया गया है कि ग्रुप-डी परीक्षा के एक अभ्यर्थी को परीक्षा के विभिन्न खंडों में मिले अंक 100 में से 109, 148, 102,103 और 354 हैं.

इसे भी पढ़ें : मतुआ समाज की बड़ो मां बीणापाणि देवी नहीं रहीं, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, पीएम व सीएम ने शोक जताया

रेलवे मंत्रालय ने एक ट्वीट करके छात्रों से अनुरोध किया है कि वे शरारती तत्वों से भ्रमित न हों. भारतीय रेलवे भर्ती प्रणाली पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी है. इस परीक्षा के जरिये 62,907 पदों को भरा जा रहा है और इसके लिए 1.8 करोड़ अभ्यर्थियों ने स्वयं को पंजीकृत करवाया था. परीक्षा का परिणाम रेलवे की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola