पुलवामा मुठभेड़ में घायल डीआईजी अमित कुमार को इलाज के लिए लाया गया एम्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2019 8:44 PM
नयी दिल्ली : पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों से एक मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए दक्षिण कश्मीर के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) अमित कुमार को इलाज के लिए शनिवार को विमान के जरिये दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलवामा में 14 […]
नयी दिल्ली : पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों से एक मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए दक्षिण कश्मीर के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) अमित कुमार को इलाज के लिए शनिवार को विमान के जरिये दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) लाया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
पुलवामा में 14 फरवरी को जिस जगह पर सीआरपीएफ के काफिले पर हुए फिदायीं हमले में कम से कम 40 जवान शहीद हुए थे, वहां से करीब 12 किलोमीटर दूर पिंगलान नाम की जगह पर 18 फरवरी को मुठभेड़ के दौरान अमित की पेट में गोली लगी. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें आगे के इलाज के लिए विमान के जरिये एम्स लाया गया.
उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने अस्पताल में अमित से मुलाकात की है. पिंगलान में हुई मुठभेड़ में थलसेना के चार जवान शहीद हुए थे, जबकि एक आम नागरिक की भी मौत हुई थी. इनके अलावा, 14 फरवरी के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड सहित जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था.
घायलों में डीआईजी अमित कुमार भी शामिल थे, जिन्हें घटना के तुरंत बाद सेना के अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, आतंकवादियों के साथ हुए इस मुठभेड़ में एक ब्रिगेड कमांडर को भी पांव में गहरी चोट लगी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










