ePaper

असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 59 हुई

Updated at : 23 Feb 2019 2:12 PM (IST)
विज्ञापन
असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 59 हुई

जोरहाट : असम में बृहस्पतिवार रात से अब तक गोलाघाट और जोरहाट में चाय बागानों में जहरीली शराब का सेवन करने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है और 200 से ज्यादा लोग बीमार हैं . असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी है. यहां जोरहाट […]

विज्ञापन

जोरहाट : असम में बृहस्पतिवार रात से अब तक गोलाघाट और जोरहाट में चाय बागानों में जहरीली शराब का सेवन करने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है और 200 से ज्यादा लोग बीमार हैं . असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत बिस्व सर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी है. यहां जोरहाट कॉलेज अस्पताल का दौरा करने के बाद मंत्री ने कहा कि मौत का आंकड़ा हर मिनट बढ़ रहा है.

सर्मा ने अस्पताल में कुछ मरीजों से मिलने के बाद पत्रकारों को बताया, "आज सुबह गोलाघाट और जोरहाट जिलों में 59 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं. मृतकों और अस्पतालों में भर्ती लोगों की संख्या हर मिनट बदल रही है." उन्होंने कहा, "मुझे बताया गया है कि 142 लोगों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से 36 महिलाएं हैं. यहां 12 लोगों की मौत हो चुकी है. मेरे यहां आने के बाद भी और मरीजों को भर्ती कराया गया है." सर्मा ने कहा कि मेडिकल एजुकेशन के निदेशक अनूप बर्मन मरीजों के इलाज की देखरेख करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola