पुरी रथयात्रा में शामिल नहीं होंगे शंकराचार्य!

Updated at : 29 Jun 2014 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
पुरी रथयात्रा में शामिल नहीं होंगे शंकराचार्य!

-इंटरनेट डेस्‍क- पुरी (भुवनेश्वर) : ओडिशा के पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा शुरू हो गयी है,लेकिन इस रथयात्रा को लेकर ओडिशा सरकार और शंकराचार्य के बीच ठन गयी है. सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर रथ पर सवार होकर भगवान के दर्शन पर रोक लगा दी है. सरकार ने पुरी के शंकराचार्य […]

विज्ञापन

-इंटरनेट डेस्‍क-

पुरी (भुवनेश्वर) : ओडिशा के पुरी में आज से भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा शुरू हो गयी है,लेकिन इस रथयात्रा को लेकर ओडिशा सरकार और शंकराचार्य के बीच ठन गयी है. सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर रथ पर सवार होकर भगवान के दर्शन पर रोक लगा दी है. सरकार ने पुरी के शंकराचार्य को भी अपने शिष्‍यों के साथ रथ पर चढ़ कर दर्शन से मना कर दिया है.

इस मामले को लेकर शंकराचार्य सरकार से काफी नाराज हैं उन्‍होंने रथयात्रा में भाग लेने से मना कर दिया है. शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने आडिशा सरकार पर धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए घोषणा की कि वह रथों तक नहीं जाएंगे जब रथों को रथयात्रा के लिए खींचा जाएगा. शंकराचार्य ने पुरी में गोवर्धन पीठ में संवाददाताओं से कहा, बहुत हो गया. राज्य सरकार ने पुरी के शंकराचार्य पर अपनी बात थोपने की कोशिश की है. मैं रथयात्रा के लिए खींचे जाने के पहले रथों तक नहीं जाउंगा.

इधर अगर शंकराचार्य रथयात्रा में भाग नहीं लेते हैं और रथ पर भगवान जगन्‍नाथ के दर्शन नहीं करते हैं तो इसे परंपरा का अपमान माना जा रहा है. इससे धार्मिक्‍ता को भी ठेस पहुंचने का आसार है.गौरतलब हो कि आडिश सरकार ने पुरी के रथयात्रा में भीड़ को देखते हुए और शंराचार्य की सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए ऐलान किया था कि कोई भी व्‍यक्ति रथ में चढ़ कर भगवान के दर्शन न करें. जबकी यह परंपरा से चलते आ रही है कि पुरी रथयात्रा में शंकराचार्य अपने शिष्‍यों के साथ रथारूढ़ होकर भगवान जगन्‍नाथ के दर्शन करते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola