....और भाई बन पत्थरबाजों को मनाते रहे सुरक्षाबल, लेकिन...
Updated at : 19 Feb 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : पुलवामा में चल रही मुठभेड़ के दौरान सोमवार को स्थानीय युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और प्रदर्शन करने लगे. सुरक्षाबलों की गुहार के बाद पत्थरबाज मुठभेड़ स्थल से हटे. मुठभेड़ स्थल से एक वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों से वापस चले जाने की गुहार लगा रहा है. […]
विज्ञापन
श्रीनगर : पुलवामा में चल रही मुठभेड़ के दौरान सोमवार को स्थानीय युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और प्रदर्शन करने लगे. सुरक्षाबलों की गुहार के बाद पत्थरबाज मुठभेड़ स्थल से हटे. मुठभेड़ स्थल से एक वीडियो वायरल हुआ है.
वीडियो में एक पुलिसकर्मी स्थानीय लोगों से वापस चले जाने की गुहार लगा रहा है. पुलवामा पुलिस का एक जवान लोगों से गुहार लगा रहा है, ‘मैं पुलवामा पुलिस की तरफ से आप सभी से कहना चाहता हूं कि आप की जान हमारे लिए निहायती कीमती है.
आप नौजवान हैं आपकी जिंदगी है आगे, आप मेहरबानी करके वापस चले जाइए. आगे कार्रवाई जारी है. रास्ता अभी साफ नहीं है. आप अपनी जान की हिफाजत के लिए वापस चले जाइए.’ जवान ने आगे कहा कि मैं आपका बड़ा भाई होने के नाते आपको खबरदार करता हूं. आप जज्बात से मत काम लीजिए, वापस चले जाइए, आपके घरवाले आपका इंतजार कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




