शहीद के परिजनों को महाराष्ट्र में 50, राजस्थान में 25 व असम में 20 लाख रुपये सहायता की घोषणा

मुंबई/असम/राजस्थान : जम्मू कश्मीर के पुलवामा के शहीदों में शामिल महाराष्ट्र के दो जवानों के परिवारों को राज्य सरकार 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देगी. वहीं, असम सरकार ने 20 लाख और राजस्थान सरकार ने 25 लाख रुपये नकद शहीद के परिजनों को देने की घोषणा की है. सांगली जिले के दौरे पर गये महाराष्ट्र […]
मुंबई/असम/राजस्थान : जम्मू कश्मीर के पुलवामा के शहीदों में शामिल महाराष्ट्र के दो जवानों के परिवारों को राज्य सरकार 50-50 लाख रुपये आर्थिक सहायता देगी. वहीं, असम सरकार ने 20 लाख और राजस्थान सरकार ने 25 लाख रुपये नकद शहीद के परिजनों को देने की घोषणा की है.
सांगली जिले के दौरे पर गये महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शहीद के परिजनों को 50 लाख रुपये बतौर आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है. इस बीच मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहीद जवानों संजय राजपूत और नीतिन राठौड़ की तस्वीरें ट्वीट की. दोनों जवान बुलढाणा जिले के मल्कापुर और लोनर शहर के रहने वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




