9 से 11 मार्च तक बारिश, 50 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, इन राज्यों में करवट लेगा मौसम

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

फिर करवट ले सकता है मौसम, फोटो- पीटीआई

Weather Forecast: अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पहाड़ी राज्यों में मौसम में बदलाव की संभावना है. 9 से 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इस दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

विज्ञापन

Weather Forecast: दिल्ली सहित उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों के लिए मौसम बदलाव की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 8 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिमी भारत के बाकी मैदानी इलाकों में भी अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है. इसके बाद अगले 2 दिनों में तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट आ सकती है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 मार्च के दौरान जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 11 मार्च को जम्मू-कश्मीर में व्यापक रूप से बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है.

50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है. आईएमडी ने तेज हवा, आंधी और बिजली के लिए अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 9 और 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर, 11 मार्च को हिमाचल प्रदेश में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक

इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम

9 और 10 तारीख को जम्मू-कश्मीर में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. 11 तारीख को हिमाचल प्रदेश में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है. बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 9 और 10 मार्च को गंगा के इलाके वाले पश्चिम बंगाल और बिहार में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. 9 से 11 मार्च के दौरान झारखंड के आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है. 11 मार्च को सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश और तेज हवा की संभावना है.

हीट वेव और गर्म मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग का अनुमान है कि 10 और 11 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव की संभावना है. 9 तारीख को कोंकण के कुछ इलाकों में; 09 और 10 तारीख को गुजरात क्षेत्र के तटीय इलाकों में; 09-11 मार्च के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में गर्म और नमी वाले मौसम की संभावना है.

इन इलाकों में बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र: मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश समेत पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान स्थिर रहने का अनुमान है. इसके बाद अगले 4 दिनों में धीरे-धीरे 5 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
  • उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.
  • मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, उसके बाद के 6 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
  • विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है. इसके बाद के 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.
  • पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है.
  • दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद के 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है.

Also Read: Rain Alert: बढ़ती गर्मी के बीच इन राज्यों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का असर, कई जिलों में अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola