ePaper

ओड़िशा में परिवर्तन की लहर, सत्ता में आयेगी बीजेपी : अर्जुन मुंडा

Updated at : 08 Feb 2019 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
ओड़िशा में परिवर्तन की लहर, सत्ता में आयेगी बीजेपी : अर्जुन मुंडा

– पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पड़ोसी राज्य में की दो जानसभाएं सचिन्द्र कुमार दाश, सरायकेला पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला से सटे पड़ोसी राज्य ओड़िशा के मयूरभंज व क्योंझर में दो चुनावी सभा की. पहली सभा क्योंझर जिला के पाटनगढ़ विस क्षेत्र के माचागढ़ में की जबकि दूसरी सभा मयूरभंज के करंजिया विधानसभा […]

विज्ञापन

– पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने पड़ोसी राज्य में की दो जानसभाएं

सचिन्द्र कुमार दाश, सरायकेला

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने सरायकेला से सटे पड़ोसी राज्य ओड़िशा के मयूरभंज व क्योंझर में दो चुनावी सभा की. पहली सभा क्योंझर जिला के पाटनगढ़ विस क्षेत्र के माचागढ़ में की जबकि दूसरी सभा मयूरभंज के करंजिया विधानसभा के ठाकुरमुंडा में. इस दौरान अर्जुन मुंडा ने ओड़िशा की सत्तारूढ़ नवीन पटनायक सरकार के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि ओड़िशा के लोगों का मन सत्ता परिवर्तन करने का है. इस बार ओड़िशा में बीजेपी सत्ता में आयेगी. केंद्र में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से बीजेपी सरकार बनायेगी. श्री मुंडा ने महागंठबंधन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर अग्रसर है. बीजेपी की स्पष्ठ नीति और अच्छी नियत है. कांग्रेस के पास न नीति है और न अच्छी नियत.

उन्होंने लोगों से बीजेपी का साथ देने की अपील की. केंद्र की बीजेपी सरकार की ओर से ओड़िशा के विकास के लिए किये गये कार्यों का भी उल्लेख किया. श्री मुंडा ने न्यू ओड़िशा के निर्माण के लिए बीजेपी को समर्थन देने का आह्वान किया. अर्जुन मुंडा इन जनसभाओं में करीब चार घंटा विलंब से पहुंचे. इसके बावजूद भी लोग जमे रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola