केजरीवाल ने देश भर में टोल प्लाजा पर पत्रकारों को छूट देने की मांग की

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश भर में टोल प्लाजा पर पत्रकारों को छूट देने की मांग की है. इसके लिए केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है. इससे पहले केजरीवाली ने एक ट्वीट किया था और लिखा था, हरियाणा के कुछ पत्रकारों […]
नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश भर में टोल प्लाजा पर पत्रकारों को छूट देने की मांग की है. इसके लिए केजरीवाल ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को एक पत्र लिखा है.
इससे पहले केजरीवाली ने एक ट्वीट किया था और लिखा था, हरियाणा के कुछ पत्रकारों ने मुझसे मिलकर अनुरोध किया कि हरियाणा के सभी टोल पर उन लोगों को छूट मिलनी चाहिए. मेरा मानना है कि पत्रकारों की ये मांग पूरी तरह से जायज है. मैं चाहता हूं कि देश भर में पत्रकारों को ये छूट दी जाए.
पत्रकारों को टोल पर मिले छूट…
"हरियाणा के कुछ पत्रकारों ने मुझसे मिलकर अनुरोध किया कि हरियाणा के सभी टोल पर उन लोगों को छूट मिलनी चाहिए। मेरा मानना है कि पत्रकारों की ये मांग पूरी तरह से जायज है। मैं चाहता हूं कि देश भर में पत्रकारों को ये छूट दी जाए।"- @ArvindKejriwal pic.twitter.com/bDbChFR1Et
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2019
दिल्ली के मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal ने देश भर में टोल पर पत्रकारों को छूट देने की मांग के साथ, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री @nitin_gadkari को एक पत्र भी लिखा है। pic.twitter.com/Eu06cE4spz
— AAP (@AamAadmiParty) February 4, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




