अनंत हेगड़े ने हर भारतीय को शर्मिंदा किया : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को बर्खास्त करने की मांग की है. राहुल ने कहा कि वे मंत्री पद के योग्य नहीं हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.राहुल गांधी ने अनंत हेगड़े को हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय करार देते हुए सोमवार को कहा कि […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को बर्खास्त करने की मांग की है. राहुल ने कहा कि वे मंत्री पद के योग्य नहीं हैं इसलिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.राहुल गांधी ने अनंत हेगड़े को हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय करार देते हुए सोमवार को कहा कि हेगड़े मंत्री पद के योग्य नहीं हैं और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए.
This man is an embarrassment to every Indian. He's unfit to be a Union Minister and deserves to be sacked. https://t.co/SbrvEdQBur
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 28, 2019
गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”यह व्यक्ति (हेगड़े) हर भारतीय के लिए शर्मिंदगी का विषय है. वह केंद्रीय मंत्री पद के लिए योग्य नहीं है और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए.” कांग्रेस अध्यक्ष ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक अनंत कुमार हेगड़े ने रविवार को कहा कि ‘जो हाथ हिंदू लड़की को छुए वह रहना नहीं चाहिए.’ उनके बयान के बाद कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडुराव और उनके बीच ट्विटर पर वाकयुद्ध छिड़ गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




