अयोध्या में राममंदिर बने यह देश की जनता चाहती है : रविशंकर प्रसाद

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि जनता यह चाहती है कि अयोध्या में राममंदिर बने. एक नागरिक के तौर पर मैं यह कहना चाहता हूं कि यह मामला पिछले 70 साल से लंबित है, अत: इसका समाधान होना चाहिए. गौरतलब है कि 29 जनवरी को राममंदिर मुद्दे पर होने वाली […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि जनता यह चाहती है कि अयोध्या में राममंदिर बने. एक नागरिक के तौर पर मैं यह कहना चाहता हूं कि यह मामला पिछले 70 साल से लंबित है, अत: इसका समाधान होना चाहिए.
गौरतलब है कि दो दिन पहले ही चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए पांच सदस्यीय नयी संवैधानिक पीठ का गठन किया गया था. इस बेंच के एक जस्टिस एसए बोबडे 29 जनवरी को मौजूद नहीं रहेंगे, जिसके कारण मामले की सुनवाई टाल दी गयी है. इस मामले की सुनवाई में शामिल जस्टिस यूयू ललित ने खुद को केस से अलग कर लिया था, जिसके बाद नयी बेंच का गठन हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




