#PriyankaInPolitics कांग्रेस में खुशी, भाजपा ने बताया राहुल ‘फेल’ बैसाखी बनेंगी

Updated at : 23 Jan 2019 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
#PriyankaInPolitics  कांग्रेस में खुशी, भाजपा ने बताया राहुल ‘फेल’ बैसाखी बनेंगी

नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के साथ ही प्रियंका गांधी की अधिकारिक रूप से राजनीति में इंट्री हो गयी है. प्रियंका को यूपी का प्रभार मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है. इस नियुक्ति के साथ ही प्रियंका गांधी की अधिकारिक रूप से राजनीति में इंट्री हो गयी है. प्रियंका को यूपी का प्रभार मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा गया. पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका के पक्ष में जमकर नारेबाजी की.

प्रियंका का नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस मुख्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं की भीड़ जमा हो गई.कार्यकर्ताओं ने ‘प्रियंका गांधी आयी है, नयी रोशनी लायी है’ के नारे लगाए.कार्यकताओं ने ‘राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद’ के भी नारे लगाए.अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव और रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा, ‘प्रियंका जी का राजनीति में आज आधिकारिक रूप से पदार्पण हुआ है.इससे पूरे देश के कांग्रेसजन में खुशी का माहौल है और उनमें नया उत्साह पैदा हुआ है.’

फ्रंटफुट पर खेलने के लिए प्रियंका गांधी को मैंने मिशन सौंपा है, खुशी है, वह अब मेरे साथ काम करेगी : राहुल गांधी

उन्होंने कहा, ‘प्रियंका जी के सक्रिय राजनीति में आने की मांग कांग्रेस के कार्यकर्ता लंबे समय से कर रहे थे. उनके पार्टी महासचिव बनने से कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी और इस लोकसभा में पार्टी को बड़ी जीत हासिल होगी.’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी का बुधवार को उस वक्त सक्रिय राजनीति में पदार्पण हो गया जब उन्हें पार्टी महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी गई. राहुल गांधी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अपनी बहन को यह दायित्व सौंपा.

वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा के कांग्रेस में औपचारिक प्रवेश को ‘पारिवारिक गठबंधन’ करार देते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि यह कांग्रेस द्वारा इस बात की स्वीकारोक्ति है कि राहुल गांधी नेतृत्व प्रदान करने में ‘‘विफल’ रहे हैं . भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि प्रस्तावित महागठबंधन में विभिन्न दलों से ‘खारिज’ किये जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘पारिवारिक गठबंधन’ को अपनाया है. उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने वास्तव में सार्वजनिक तौर पर घोषणा कर दी है कि राहुल गांधी विफल हो गए हैं. यह महागठबंधन के दलों द्वारा खारिज किए जाने के कारण हुआ है और ऐसे में उन्होंने पारिवारिक गठबंधन को चुना .’

लोकसभा चुनाव 2019 : संगम नगरी का रोचक रहा है राजनीतिक इतिहास, बिग बी और वीपी सिंह भी रहे हैं सांसद

भाजपा प्रवक्ता की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी को पार्टी महासचिव बनाते हुए उत्तर प्रदेश-पूर्व की जिम्मेदारी सौंपी गई.बहरहाल, विपक्षी पार्टी पर चुटकी लेते हुए पात्रा ने कहा कि यह स्वाभाविक है कि कांग्रेस पार्टी को परिवार के ही किसी सदस्य को ताज देना था .उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसन्न लोकसभा चुनाव को ‘नामदार’ और ‘कामदार’ के बीच की लड़ाई बता चुके हैं .उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कौन अगला नेता होगा, यह पहले से ही तय होता है.पात्रा ने इस संदर्भ में पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी का उदाहरण दिया. पात्रा ने कहा कि सभी नियुक्तियां एक परिवार से होती हैं.कांग्रेस और भाजपा में यही अंतर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola