ePaper

मेघालय VIDEO : देखें कैसे ‘रैट होल'' बनाकर मजदूरों को बाहर निकाल रहे हैं नेवी के जवान, 34 दिन बाद एक शव बरामद

Updated at : 17 Jan 2019 10:37 AM (IST)
विज्ञापन
मेघालय VIDEO : देखें कैसे ‘रैट होल'' बनाकर मजदूरों को बाहर निकाल रहे हैं नेवी के जवान, 34 दिन बाद एक शव बरामद

नयी दिल्ली : मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों की तलाश के 34वें दिन पहली सफलता मिली. रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के दौरान नेवी को करीब 200 फीट की गहराई में एक मजदूर का शव मिला. नेवी के जवानों के एक दल ने फंसे 15 खनिकों में से एक खनिक […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के कोयला खदान में फंसे 15 मजदूरों की तलाश के 34वें दिन पहली सफलता मिली. रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के दौरान नेवी को करीब 200 फीट की गहराई में एक मजदूर का शव मिला. नेवी के जवानों के एक दल ने फंसे 15 खनिकों में से एक खनिक का शव गुरुवार को बरामद किया.

VIDEO

नेवी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि नेवी के गोताखोरों ने एक ‘रैट होल’ खदान में करीब 210 फुट भीतर और 160 फुट गहराई में पानी के नीचे आरओवी का इस्तेमाल करके एक शव का पता लगाया. नेवी के अधिकारियों ने बताया कि शव को ‘रैट होल’ खदान के मुहाने तक लाया गया है और उसे चिकित्सकों की निगरानी में बाहर निकाला जाएगा.

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर को पूर्वी जयंतिया पहाड़ियों के लुमथारी गांव में 370 फुट गहरी कोयला खदान की सुरंगों में पास की लितेन नदी का पानी भर गया था. इसके कारण 15 खनिक इसमें फंस गये थे. बचाव अभियान में कई एजेंसियां लगी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola