गुजरात में वरिष्ठ भाजपा नेता की चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अहमदाबाद : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जयंतीलाल भानुशाली की सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रात करीब दो बजे भुज-दादर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई जब भानुशाली (53) कच्छ जिले के भुज से अहमदाबाद लौट रहे थे. भानुशाली ने पिछले साल जुलाई में बलात्कार […]
विज्ञापन
अहमदाबाद : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक जयंतीलाल भानुशाली की सोमवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने चलती ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी. घटना रात करीब दो बजे भुज-दादर एक्सप्रेस ट्रेन में हुई जब भानुशाली (53) कच्छ जिले के भुज से अहमदाबाद लौट रहे थे. भानुशाली ने पिछले साल जुलाई में बलात्कार के आरोप लगने के बाद गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था . हालांकि गुजरात उच्च न्यायालय ने अगस्त 2018 में महिला के शिकायत वापस लेने के बाद केस रद्द कर दिया था.
मोरबी जिले के पुलिस अधीक्षक कननराज वघेला ने कहा कि उन्हें कच्छ जिले के नजदीक गांधीधाम और सूरजबाड़ी स्टेशन के बीच गोली मारी गई. उन्होंने कहा, "भुज-दादर ट्रेन में मौजूद रेलवे पुलिस ने मोरबी पुलिस को सूचित किया कि भानुशाली की ट्रेन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
ट्रेन मोरबी के मालिया स्टेशन पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया." वघेला ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक उन्हें दो गोलियां मारी गईं. उन्होंने कहा, ”हमें ट्रेन के डिब्बे से कारतूस के खोखे मिले हैं जिन्हें फोरेंसिक जांच के लिये भेज दिया गया है. रेलवे पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करेगी." भानुशाली 2007 से 2012 के बीच अबदासा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










