आनंदी बेन ने लड़कों को बताया, रिजेक्टेड माल

Updated at : 20 Jun 2014 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
आनंदी बेन ने लड़कों को बताया, रिजेक्टेड माल

अहमदाबाद : भारतीय राजनीति में राजनेताओं द्वारा विवादास्पद बयान दिये जाने की तो अब परंपरा बन गयी है. इसी क्रम में नया नाम जुड़ा है गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल का. हां, यह बात दीगर है कि इस बार जो बयान दिया गया है, वह लड़कों को टारगेट करके दिया गया है. प्राप्त जानकारी […]

विज्ञापन

अहमदाबाद : भारतीय राजनीति में राजनेताओं द्वारा विवादास्पद बयान दिये जाने की तो अब परंपरा बन गयी है. इसी क्रम में नया नाम जुड़ा है गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल का. हां, यह बात दीगर है कि इस बार जो बयान दिया गया है, वह लड़कों को टारगेट करके दिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार आनंदी बेन कल एक स्कूल के समारोह में भाग लेने पहुंची थीं. वहां वे लड़कियों की प्रतिभा देखकर भावविभोर हो गयीं और उन्होंने कहा कि आज की लड़कियां किसी से कम नहीं हैं. आज लड़कियां इतनी पढ़-लिख गयी हैं कि उन्हें किसी से कमतर नहीं आंका जा सकता, इसमें कोई दो राय नहीं है कि ऐसी लड़कियों की संख्या कम है, लेकिन एक ऐसा समय आने वाला है, जब लड़कियां अपने लिए लड़कों को सलेक्ट करेंगी और उन्हें रिजेक्ट भी करेंगी.

आनंदी बेन ने तो यहां तक कह दिया कि अब लड़कियां खुद से भी ज्यादा पढ़े लिखे लड़के को पसंद करेंगी. आज की लड़की पढ़ लिखकर जब तैयार होगी तो वो ऐसे कमजोर गंदे लड़कों को कभी पसंद नहीं करेंगी. एक तो लड़कियों की कमी है, ऐसे में रिजेक्टेड माल को वो कभी पसंद नहीं करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola