ePaper

केंद्र सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा राफेल सौदे में कोई कमी नहीं, सरकार के फैसले पर सवाल उठाना गलत

Updated at : 14 Dec 2018 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा राफेल सौदे में कोई कमी नहीं, सरकार के फैसले पर सवाल उठाना गलत

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज राफेल डील पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि सौदे की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है. कोर्ट ने कहा कि वह सौदे की प्रक्रिया में दखल नहीं देगा. कोर्ट के इस फैसले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
सुप्रीम कोर्ट ने आज राफेल डील पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा कि सौदे की प्रक्रिया में कोई कमी नहीं है. कोर्ट ने कहा कि वह सौदे की प्रक्रिया में दखल नहीं देगा. कोर्ट के इस फैसले के बाद नरेंद्र मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है.

सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान उन तमाम याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमें कोर्ट से यह आग्रह किया गया था कि वह राफेल डील की प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करे. कोर्ट ने कहा कि विमान की क्षमता पर सवाल उठाना सही नहीं है. कोर्ट ने यह भी कहा कि इस डील में केंद्र के फैसले पर सवाल उठाना उचित नहीं है. 126 विमान की जगह 36 विमान खरीदना गलत नहीं है.

#RafaleDeal : संसद में हंगामा, राजनाथ सिंह ने कहा, कांग्रेस ने देश को गुमराह किया, माफी मांगे

गौरतलब है कि राफेल सौदे को लेकर केंद्र सरकार की किरकिरी हो रही थी और विपक्ष लगातार हमलावर था. लेकिन कोर्ट के यह कह देने से की सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं है केंद्र सरकार को राहत मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola