ePaper

बोले रामदेव- मोदी के नेतृत्व पर कोई संदेह नहीं कर सकता

Updated at : 13 Dec 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
बोले रामदेव- मोदी के नेतृत्व पर कोई संदेह नहीं कर सकता

मुबंई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर कोई संदेह नहीं कर सकता है. यह बात योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कही है. रामदेव का यह बयान तीन हिन्दी भाषी राज्यों में भाजपा की हार के बाद आया है. एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने कहा कि मोदी उनमें से नहीं हैं जो […]

विज्ञापन

मुबंई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर कोई संदेह नहीं कर सकता है. यह बात योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को कही है. रामदेव का यह बयान तीन हिन्दी भाषी राज्यों में भाजपा की हार के बाद आया है.

एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने कहा कि मोदी उनमें से नहीं हैं जो वोट बैंक की राजनीति करते हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी ने अपने वादे पूरे किये, रामदेव ने कहा कि मैं इस तरह के राजनीतिक सवालों के जवाब देकर मुश्किलों को बुलावा नहीं देना चाहता, क्योंकि आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी. मैं अब भी यही कहूंगा कि मोदी के नेतृत्व, नीयत और नीति पर कोई संदेह नहीं कर सकता.

उन्होंने 100 से ज्यादा राष्ट्र निर्माण परियोजनाएं शुरू की हैं और वह कभी वोट बैंक की राजनीति में शामिल नहीं रहे. यह पूछे जाने पर कि क्या राजग के शासन काल में कालेधन का सफाया हो गया, रामदेव ने कहा कि विमुद्रीकरण के बाद सारा धन बराबर हो गया, लेकिन एक बहुत बड़ा सवाल यह है कि इस रकम का इस्तेमाल कैसे किया जाना चाहिए. मुझे लगता है कि इसका इस्तेमाल कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola