ePaper

असम में कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी ट्रेन में विस्फोट, 11 लोग घायल

Updated at : 01 Dec 2018 9:22 PM (IST)
विज्ञापन
असम में कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी ट्रेन में विस्फोट, 11 लोग घायल

गुवाहाटी : असम के उदलगुड़ी जिले में शनिवार रात को एक इंटरसिटी ट्रेन में विस्फोट में 11लोग घायल हो गए. रेलवे और पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हरिसिंगा रेलवे स्टेशन पर रात करीब सात बजकर चार मिनट पर कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में धमाका […]

विज्ञापन

गुवाहाटी : असम के उदलगुड़ी जिले में शनिवार रात को एक इंटरसिटी ट्रेन में विस्फोट में 11लोग घायल हो गए. रेलवे और पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.

पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हरिसिंगा रेलवे स्टेशन पर रात करीब सात बजकर चार मिनट पर कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में धमाका हुआ.

सूत्रों ने बताया कि हादसे में 11 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया. एक घायल की हालत गंभीर है. रेलवे और पुलिस अधिकारी गुवाहाटी से करीब 95 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचे. सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता रास्ते में हैं और अभी यह पता नहीं चला है कि किसी ग्रेनेड से विस्फोट हुआ या आईईडी से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola