ePaper

करतारपुर गलियारा शिलान्यास समारोह, बोले सिद्धू - राहुल के कहने पर पाकिस्तान गया था

Updated at : 30 Nov 2018 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
करतारपुर गलियारा शिलान्यास समारोह, बोले सिद्धू - राहुल के कहने पर पाकिस्तान गया था

हैदराबाद : अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर बढ़ते विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि करतारपुर साहिब गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिये उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां भेजा था. सिद्धू के दौरे से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चिढ़े हुए हैं, उन्होंने कहा था […]

विज्ञापन

हैदराबाद : अपने पाकिस्तान दौरे को लेकर बढ़ते विवाद के बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि करतारपुर साहिब गलियारा के शिलान्यास समारोह में शामिल होने के लिये उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वहां भेजा था.

सिद्धू के दौरे से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चिढ़े हुए हैं, उन्होंने कहा था कि अपने मंत्रिमंडल के सदस्य सिद्धू को उन्होंने अमृतसर में एक धार्मिक कार्यक्रम पर ग्रेनेड हमले में तीन लोगों के मारे जाने के बाद पाकिस्तान जाने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने इसे अनसुना कर दिया. सिंह ने इस हमले के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को जिम्मेदार बताया था.

सिद्धू से जब उनके पाकिस्तान दौरे पर अमरिंदर सिंह की सहमति नहीं होने के बारे में सवाल पूछा गया, तो पंजाब के मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में यहां कहा, राहुल गांधी मेरे कप्तान हैं. मुझे उन्होंने पाकिस्तान भेजा था. उन्होंने कहा कि 50 से 100 कांग्रेसी नेताओं ने इस दौरे के लिए उनकी पीठ थपथपाई. कांग्रेस नेता ने हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री को पिता-तुल्य करार दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola