जम्मू-कश्मीर : बडगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, तीन जवान घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2018 10:18 AM
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है. इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षाबल घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके को घेर रखा है […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकियों के मारे जाने की खबर है. इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षाबल घायल भी हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने अभी भी इलाके को घेर रखा है और आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं जिसके बाद वहां सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसका सुरक्षाबलों ने मुंह तोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को मार गिराया. बताया जा रहा है कि अभी भी इलाके में दो से तीन आतंकी छिपे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










