UP Weather: उत्तर प्रदेश में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, 9 और 10 दिसंबर को घने कोहरे की संभावना

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Dec 2025 9:29 PM

विज्ञापन

छाया घना कोहरा, फोटो PTI

UP Weather: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है. जबकि 9 से 10 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घने कोहरे की भी संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

UP Weather: मौसम विभाग के अनुसार 9 और 10 दिसंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जबकि राजधानी लखनऊ और उसके आस-पास सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावना है.

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9,10 और 11 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.

पूर्वी उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9,10 और 11 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने और सुबह के समय मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है.

राजधानी लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और उसके आस-पास सुबह के समय धुंध छाई रहने की संभावना है. जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.

पिछले 24 घंटों के दौरान कैसा रहा उत्तर प्रदेश का मौसम?

पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में मौसम सूखा रहा. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर घना कोहरा दर्ज किया गया. राज्य के बहराइच और कुशीनगर में न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5°C अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: IMD Cold Wave Alert: सर्दी से अभी राहत नहीं, और गिरेगा न्यूनतम तापमान, आईएमडी ने जारी किया शीतलहर का अलर्ट

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola