जम्मू-कश्मीर : पैलेट की शिकार 18 माह की हिबा के आंख की हुई सर्जरी, रोशनी लौटेगी या नहीं, डॉक्टर्स को नहीं पता

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में पैलेट गन की गोली की शिकार हुई 18 माह की बच्ची हिबा निसार की दायीं आंख की सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी है लेकिन चिकित्सकों को अभी यह नहीं पता है कि उसकी आंखों की रोशनी पूरी तरह से वापस आयेगी या नहीं. शोपियां की रहने […]
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में पैलेट गन की गोली की शिकार हुई 18 माह की बच्ची हिबा निसार की दायीं आंख की सर्जरी के बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल गयी है लेकिन चिकित्सकों को अभी यह नहीं पता है कि उसकी आंखों की रोशनी पूरी तरह से वापस आयेगी या नहीं. शोपियां की रहने वाली हिबा की मां मरसला जान कहती हैं कि जब सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, उस समय उनकी बच्ची घर के अंदर खेल रही थी.
यह झड़प रविवार को एक मुठभेड़ में छह आतंकवादियों के मारे जाने के विरोध में हुई थी. जान कहतीं हैं, ‘मुठभेड़ स्थल यूं तो हमारे घर से काफी दूर है लेकिन यह झड़प हमारे घर के नजदीक हुई. पहले तो हमारे इर्द-गिर्द आंसू गैस का धुंआ फैल गया जिससे हिबा को खांसी आने लगी, इसके बाद एक तेज आवाज आई. हिबा की आंख में पैलेट गन की गोली लग गयी. यह गोली हमारे घर की दिशा में चलायी गयी थी.’
एसएमएचएस अस्पाल के चिकित्सकों ने बताया कि हिबा की आंख गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी थी और उसकी सर्जरी की गयी थी. हिबा का उपचार करने वाले चिकित्सक ने बताया, ‘इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उसकी आंखों की पूरी रोशनी लौट आयेगी.’ उनका कहना है कि इस उपचार की प्रक्रिया काफी लंबी है और हिबा के माता पिता को बहुत एहतियात बरतने पड़ेंगे जिससे उसे किसी प्रकार की जटिलता नहीं हो.
दो मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से संपर्क किया है ताकि वह हिबा के मामले पर संज्ञान ले. कार्यकर्ता सैयद मुजतबा हुसैन और मिर्जा जहानजेब बेग ने पीड़ित के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की भी मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




