अमित शाह ही नहीं राहुल गांधी भी चख चुके हैं मध्य प्रदेश के लजीज व्यंजनों का स्वाद

Updated at : 26 Nov 2018 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
अमित शाह ही नहीं राहुल गांधी भी चख चुके हैं मध्य प्रदेश के लजीज व्यंजनों का स्वाद

इंदौर : कांग्रेस और भाजपा भले ही एक-दूसरे के धुर विरोधी हों, लेकिन बात इंदौर की मशहूर चाट-चौपाटियों का रुख करने की हो, तो दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने यहां के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने में समानता जरूर दिखायी है. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की सियासी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और […]

विज्ञापन

इंदौर : कांग्रेस और भाजपा भले ही एक-दूसरे के धुर विरोधी हों, लेकिन बात इंदौर की मशहूर चाट-चौपाटियों का रुख करने की हो, तो दोनों दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों ने यहां के लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने में समानता जरूर दिखायी है. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों की सियासी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पिछले एक महीने के दौरान मालवा अंचल की खुशगवार रातों में शहर के पारंपरिक जायकों का लुत्फ़ ले चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : अमित शाह ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, दलित गौरव का अपमान करना कांग्रेस की परंपरा

सूबे में अंतिम दौर के चुनाव प्रचार में जुटे शाह रविवार देर रात अचानक शहर की सर्राफा चौपाटी पहुंचे और भुट्टे का कीस तथा अन्य पारंपरिक व्यंजन चखे. इस दौरान कुछ देर के लिए बत्ती गुल हो गयी और शाह के साथ चल रहे भाजपा नेताओं ने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उजाला किया. हालांकि, कुछ ही देर में बत्ती आ गयी. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता सर्राफा चौपाटी में शाह के साथ थे.

इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सूबे के चुनावी दौरे में 29 अक्टूबर की देर रात शहर की एक अन्य चाट चौपाटी 56 दुकान पहुंचकर सरसों का साग और अन्य व्यंजनों का स्वाद लिया था. जायकों के इस प्रसिद्ध ठिकाने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और राज्य कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके साथ थे. राज्य की 230 विधानसभा सीटों पर 28 नवंबर को मतदान होना है. चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आयेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola