28 जून की टॉप 20 खबरें: राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, NEET के बाद महाराष्ट्र में भी पेपर लीक

Updated:
विज्ञापन

राम मंदिर और चंपत राय, फोटो पीटीआई

28 June Top 20 News: राम मंदिर दान गबन मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी शनिवार को ट्रस्ट की ओर से दी गई. हालांकि इस्तीफे पर बैठक के बाद फैसला लिया जाएगा. इधर नीट के बाद महाराष्ट्र TET परीक्षा में पेपर लीक का मामला सामने आया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां एक क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: एक्शन में CM देवेंद्र फडणवीस, SIT बनाने का दिया आदेश, 3 गिरफ्तार

महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बनाने का आदेश दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

2. राम मंदिर दान विवाद: ट्रस्ट को मिला चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक के बाद होगा फैसला

राम मंदिर दान विवाद मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

3. राम मंदिर दान विवाद: ट्रस्ट बोला- चांदी की ईंटें और आभूषण सुरक्षित, एक-एक पाई का है हिसाब

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी विवाद में पहली बार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का बड़ा बयान सामने आया है. ट्रस्ट ने इन खबरों पर गहरा दुख जताते हुए दान में मिली चांदी की ईंटों और आभूषणों के पूरी तरह सुरक्षित होने का दावा किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

4. पुणे मर्डर केस: रेस्क्यू टीम ने कहा- केतन का शव कुचली खोपड़ी के साथ हुआ था बरामद, सिया थी बिलकुल शांत

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार गहराती जा रही है. इस मामले में मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता को जांच अधिकारियों ने पूछताछ के लिए बुलाया है. गोयल परिवार से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की जा रही है, इसी बीच रेस्क्यू टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ के बयान ने जांच को नया मोड़ दे दिया है. जिससे साफ है कि पुलिस अब परिवार के बयानों और डिजिटल सबूतों की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

5. मोदी सरकार फिलिस्तीन पर चुप क्यों? सोनिया गांधी ने 20 हजार बच्चों की मौत पर उठाए सवाल

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा है कि गाजा पर मोदी सरकार की चुप्पी निंदनीय और समझ से परे है. उनके इस आर्टिकल को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. आर्टिकल में बच्चों के साथ हो रहे जुल्म की चर्चा की गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

6. 2014 को प्रणब मुखर्जी ने मोदी से क्या कहा था? बरसों बाद बेटी शर्मिष्ठा ने खोला राज

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी और प्रख्यात लेखिका शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और 2014 के ऐतिहासिक लोकसभा चुनाव को लेकर कई बड़े और दिलचस्प खुलासे किए हैं. उन्होंने सालों से छिपे उस राज पर से भी पर्दा उठाया है, जब 2014 की प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे. उस वक्त प्रणब दा ने मोदी से मुलाकात के दौरान जो बात कही थी, उसे शर्मिष्ठा ने बरसों बाद आज पूरी दुनिया के सामने रख दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

7. यूरोप में गर्मी का कहर: स्विट्जरलैंड में तेजी से पिघल रहा है ग्लेशियर, जलवायु परिवर्तन का बना संकट

यूरोप में भीषण गर्मी और जलवायु परिवर्तन के कारण स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर बहुत तेजी से पिघल रहे हैं. कम बर्फबारी और सहारा की धूल ने पिघलने की रफ्तार बढ़ा दी है. वैज्ञानिकों ने चेताया है कि ग्रीनहाउस गैसों पर नियंत्रण नहीं हुआ तो दुनिया के कई ग्लेशियर तेजी से समाप्त हो सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

8. शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में दिखे लश्कर के आतंकी, पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर के भाई शाहिद अख्तर की अंतिम यात्रा में लश्कर-ए-तैयबा के नेताओं की मौजूदगी देखी गई है. इस्लामाबाद में हुई शाहिद अख्तर की अंतिम यात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें 26/11 मुंबई हमले और पहलगाम आतंकी हमले से जुड़े संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नेताओं की मौजूदगी पर सवाल उठ रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

9. टीएमसी नेता की कमर में रस्सी बांधकर आसनसोल में करायी परेड, राईना में भारी तनाव

पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के राईना में रंगदारी, कट मनी और कोयला माफिया से सांठगांठ के आरोप में तृणमूल कांग्रेस के नेता और उसके भाई को गिरफ्तार किया गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें अदालत ले जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

10. पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

विधानसभा और राज्य प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, सरकार का मानना है कि अलग-अलग समुदायों के व्यक्तिगत कानूनों के स्थान पर एक समान नागरिक कानून लागू होने से न्यायिक व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी. इसके साथ ही महिलाओं को समान अधिकार प्रदान करने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.

11. बिहार में बनेगी नई वाटर पॉलिसी, नदियों की होगी डिजिटल निगरानी, जानिए सम्राट सरकार का मेगा प्लान

बिहार सरकार राज्य के जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए नई जल नीति लाने की तैयारी में है. इस नीति के तहत नदियों की निगरानी डिजिटल होगी, नई वाटर अथॉरिटी बनाने पर विचार किया जा रहा है और किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की योजना है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

12. भरत तिवारी के परिजनों से मिली यूपी और हरियाणा कांग्रेस की टीम, न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा

भोजपुर जिले के बेलौटी गांव में शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और हरियाणा के बादली विधानसभा से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कथित पुलिस मुठभेड़ में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

13. नालंदा से 8 माह के जनसुराज का अपहरण, पुलिस ने 31 घरों की ली तलाशी, नहीं मिला सुराग

नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में सोते हुए माता-पिता के बीच से आठ महीने के मासूम जनसुराज का रहस्यमय अपहरण हो गया है. घटना के बाद डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता के निर्देश पर डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम जांच में जुट गई है. पुलिस ने गांव के 31 घरों की तलाशी ली है. पढ़ें पूरी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट. पूरी खबर यहां पढ़ें.

14. वोटर लिस्ट पर झारखंड के CEO का निर्देश, नागरिकता के लिए देने होंगे ये दस्तावेज, लागू होंगे 3 कड़े नियम

झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर 30 जून से बीएलओ के घर-घर जाने और नागरिकता निर्धारण के 3 कड़े नियमों की घोषणा की. पढ़ें, वो रूल्स क्या क्या हैं? पूरी खबर यहां पढ़ें.

15. झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में अगला चरण शुरू, 1 जुलाई से 1941 अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट

झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती 2023 के तहत 1941 अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट 1 से 14 जुलाई तक रांची के सदर अस्पताल में होगा. अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 17 और 18 जुलाई को अंतिम अवसर मिलेगा. भर्ती प्रक्रिया के तहत 583 पदों पर नियुक्ति की जानी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

16. Iran : ईरान का निमंत्रण और भारत- संतुलन ही असली परीक्षा

ईरान का निमंत्रण भारत की कूटनीतिक कुशलता और उसकी स्वतंत्र विदेश नीति की एक बड़ी परीक्षा है. इस लेख में बताया गया है कि कैसे भारत अमेरिका, इज़राइल और ईरान जैसे विरोधी देशों के बीच संतुलन बनाकर अपने राष्ट्रीय हितों को साध सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

17. CS छोड़ सिविल चुन रहे हैं 179 रैंक वाले छात्र, बदलते ट्रेंड ने चौंकाया, VC ने बताया सेफ ऑप्शन है

जोसा काउंसलिंग के माध्यम से पता चला है कि इस बार जेईई में सफलता हासिल करने वाले कई छात्रों ने कंप्यूटर साइंस के बदले सिविल ब्रांच को चुना है. प्रोफेसर और खुद IIT में पढ़ने वाले छात्र ने इसका कारण बताया. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. मंडप से सीधे एग्जाम सेंटर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, एक साथ क्रैक किया BPSC, पति BPRO तो पत्नी बनी DSP

कोमल और उनके पति ने शादी के तुरंत बाद BPSC परीक्षा दी थी और अब उनका सेलेक्शन हो गया है. झारखंड के पति पत्नी ने साथ में तैयारी की और परीक्षा पास की. पूरी खबर यहां पढ़ें.

19. महिला टी20 वर्ल्ड कप 2028: भारत समेत 9 टीमों ने किया क्वालीफाई, पाकिस्तान को भी मिला फायदा

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अगले संस्करण के लिए तस्वीर साफ होने लगी है. मेजबान पाकिस्तान समेत 9 टीमों ने 2028 महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए जगह पक्की कर ली है, जबकि बाकी तीन स्थानों के लिए अभी मुकाबला जारी है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

20. भगवान शिव का टैटू, महामृत्युंजय मंत्र और भारत से प्यार; वर्ल्ड कप के बीच वायरल हुआ फुटबॉलर लुका मेजसेन का VIDEO

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान स्लोवेनियाई फुटबॉलर लुका मेजसेन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में वह अपनी पीठ पर बने भगवान शिव के टैटू और महामृत्युंजय मंत्र को दिखाते हुए भारत को अपनी जिंदगी में बदलाव लाने वाला देश बताते नजर आ रहे हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola