CS छोड़ सिविल चुन रहे हैं 179 रैंक वाले छात्र, बदलते ट्रेंड ने चौंकाया, VC ने बताया सेफ ऑप्शन है
IIT बॉम्बे
BTech Trend 2026: जोसा काउंसलिंग के माध्यम से पता चला है कि इस बार जेईई में सफलता हासिल करने वाले कई छात्रों ने कंप्यूटर साइंस के बदले सिविल ब्रांच को चुना है. प्रोफेसर और खुद IIT में पढ़ने वाले छात्र ने इसका कारण बताया.
BTech Trend 2026: IITs, NITs और अन्य इंजीनियरिंग संस्थान में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी है. बीते कुछ सालों के ट्रेंड को देखें अगर तो कंप्यूटर साइंस ब्रांच की काफी डिमांड रहती है. लेकिन इस बार ट्रेंड कुछ बदल रहा है. CS को छोड़कर छात्र सिविल जैसी ट्रेडिशिनल ब्रांच को चुन रहे हैं. जेईई एडवांस में अच्छी रैंक हासिल करने वाले छात्र भी अब IIT Delhi और IIT Bombay में सिविल इंजीनियरिंग का ब्रांच चुन रहे हैं. इस पर छात्र और शिक्षक अलग -अलग राय रखते हैं.
जोसा काउंलिंग के आंकड़ें ने चौंकाया
जोसा काउंसलिंग के राउंड-1 के अनुसार, जेईई एडवांस में टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं ने IIT में कंप्यूटर साइंस की ब्रांच छोड़कर IIT Delhi में सिविल इंजीनियरिंग को चुना है. वहीं कुछ ने IIT Bombay की सिविल ब्रांच में एडमिशन लिया. इन छात्रों को आसानी से अन्य IIT जैसे कि जोधपुर, हैदराबाद, इंदौर आदि में कंप्यूटर साइंस ब्रांच मिल सकती थी. देखा जाए तो इन संस्थान को छोड़कर IIT Delhi और IIT Bombay में सिविल ब्रांच लेने का एक कारण ये भी हो सकता है कि कई स्टूडेंट ब्रांड वैल्यू पर जाते हैं.
AI से सिविल ब्रांच का कम खतरा
पूर्व छात्र और एक्सपर्ट की मानें तो AI आने के कारण IITs में ब्रांच का ये ट्रेंड बदल रहा है. कंप्यूटर साइंस जैसे ब्रांच पर AI का खतरा अधिक रहता है. वहीं, सिविल जैसे ब्रांच काफी सेफ एंड सिक्योर हैं. इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत होना और स्मार्ट सिटी जैसे प्लान्स के कारण भी कहा जा सकता है कि सिविल की डिमांड तेज हो रही है.
IIT Bombay के छात्र ने क्यों चुनी सिविल ब्रांच?
IIT Bombay से सिविल इंजीनियरिंग कर रहे शौर्य गोयल से जब प्रभात खबर ने बात की तो उन्होंने भी कुछ ऐसा ही कारण बताया. शौर्य का कहना है कि ये बात सही है कि आज के समय में सिविल में कम भीड़ और खतरा है. हालांकि, मेरा सिविल ब्रांच को चुनने का कारण कुछ और था. मैं सिविल में इंटरेस्ट नहीं रखता था लेकिन बाकी छात्रों की तरह CS लेने के बदले कुछ एक्सप्लोर करना चाह रहा था. साथ ही मुझे बेस्ट कॉलेज में एडमिशन लेना था इसलिए मैंने IIT Bombay में सिविल को चुना.
प्रोफेसर ने बताया असली कारण, माइनर डिग्री मिल जाती है
झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डीके सिंह का कहना है कि आज के समय में सभी IITs-NITs विभिन्न ब्रांच के साथ एक माइनर डिग्री (जिसमें AI चुन सकते हैं) ऑफर कर रहे हैं. ऐसे में सिविल में भी एडमिशन लेने वाले छात्रों को भी AI डिग्री मिल जाती है और कंप्यूटर साइंस पढ़ने की उनकी चाहत भी पूरी हो जाती है. वहीं, सिविल की डिग्री लेने से फ्यूचर में नौकरी जाने और AI का खतरा कम हो जाता है.
IIT में ब्रांच वाइज क्लोजिंग-ओपनिंग रैंक देखें
सिविल इंजीनियरिंग
- बॉम्बे (ओपनिंग 385, क्लोजिंग 4376)
- दिल्ली (ओपनिंग- 179, क्लोजिंग-4798)
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- बॉम्बे (ओपनिंग- 380, क्लोजिंग- 1852)
- दिल्ली (ओपनिंग- 861, क्लोजिंग- 2131)
कंप्यूटर साइंस
- जोधपुर (ओपनिंग- 2536, क्लोजिंग- 3392)
- धनबाद (ओपनिंग- 1655, क्लोजिंग- 3994)
- तिरुपति (ओपनिंग- 2879, क्लोजिंग- 5342)
- रोपड़ (ओपनिंग- 176 क्लोजिंग- 2907)
टेबल में देखें ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
| ब्रांच | IIT | ओपनिंग रैंक | क्लोजिंग रैंक |
|---|---|---|---|
| सिविल इंजीनियरिंग | IIT बॉम्बे | 385 | 4376 |
| IIT दिल्ली | 179 | 4798 | |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | IIT बॉम्बे | 380 | 1852 |
| IIT दिल्ली | 861 | 2131 | |
| कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग | IIT जोधपुर | 2536 | 3392 |
| IIT धनबाद (ISM) | 1655 | 3994 | |
| IIT तिरुपति | 2879 | 5342 | |
| IIT रोपड़ | 176 | 2907 |
यह भी पढ़ें- IIT मद्रास की नई पहल, Protein Mess में आधी कीमत पर मिलेगा मटन-चिकन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










