मंडप से सीधे एग्जाम सेंटर पहुंचे दूल्हा-दुल्हन, एक साथ क्रैक किया BPSC
बैकग्राउंड -सांकेतिक तस्वीर, गोल घेरे में- विकास और कोमल की तस्वीर
BPSC Success Story: कोमल और उनके पति ने शादी के तुरंत बाद BPSC परीक्षा दी थी और अब उनका सेलेक्शन हो गया है. पति पत्नी ने साथ में तैयारी की और परीक्षा पास की.
Married Couple Cracked BPSC: 11 दिसंबर 2024 को शादी और विवाह के ठीक दो दिन बाद BPSC प्रीलिम्स की परीक्षा. दुल्हा और दुल्हन दोनों की विदाई तो हुई लेकिन एक घर से दूसरे घर के लिए नहीं बल्कि एग्जाम सेंटर के लिए. झारखंड के विकास कुमार सिंह और उनकी पत्नी ने केवल साथ जीने-मरने की कसमें ही नहीं खाई थी बल्कि BPSC परीक्षा देने की कसमें भी खाई थीं. BPSC 70वीं CCE परीक्षा में पति ने BPRO और पत्नी ने DSP का पद हासिल किया है.
मां से दूर नाना-नानी के घर रहकर पढ़ी हैं कोमल सिंह
कोमल कुमारी सिंह बिहार बेगूसराय की रहने वाली हैं. वे अवनिश कुमार सिंह और उषा कुमारी की बेटी हैं. कोमल की आधी पढ़ाई झारखंड से हुई है (वे अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ी हैं) और आधी पढ़ाई बिहार से.
कहां से हुई कोमल की पढ़ाई-लिखाई?
कोमल की स्कूलिंग बोकारो स्टील सिटी से हुई है. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा डिग्री हासिल की. जमशेदपुर से डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने बेंगलुरु में 6-7 महीने के करीब असिस्टेंट इंजीनियर के रूप में काम किया. 2020 में उन्होंने ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से BCom में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. उसी साल बिहार सरकार में रेवेन्यू डिपार्टमेंट में उनकी जॉब लगती है. लेकिन BPSC के लिए ये नौकरी छोड़ दी. 2023 में उन्होंने BPSC में अपना पहला अटेंप्ट दिया, जिसमें 3 मार्क्स से उन्हें असफलता मिली. लेकिन अपने दूसरे अटेंप्ट में उन्होंने सफलता हासिल कर ली.
पति विकास कुमार ने नौकरी के साथ की तैयारी
विकास कुमार की 12वीं तक पढ़ाई-लिखाई झारखंड से हुई है. वे साइंस बैकग्राउंड से थे. 12वीं के बाद उन्होंने जयपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने के साथ उन्होंने BPSC की तैयारी जारी रखी. कई बार असफलता हाथ लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.
पत्नी को बताया लकी चार्म
विकास सिंह ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी लाइफ में पत्नी के आने को वो शुभ मानते हैं. वे कई सालों से मेहनत कर रहे थे. लेकिन वाइफ का साथ पाने के बाद उन्हें सफलता मिली. पति-पत्नी की इस सफलता से पूरा परिवार खुश है. विकास सिंह ने कहा कि परिवार वालों ने हमेशा हमें सपोर्ट किया.
यह भी पढ़ें- दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा बनी BPSC अफसर, मॉक इंटरव्यू में डांस पर पूछा गया था सवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










