ओडिशा : यात्री बस महानदी ब्रिज से नीचे गिरी, 9 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Nov 2018 10:45 PM
कटक : ओडिशा के कटक में जगतपुर के निकट, एक यात्री बस, जिसमें करीब 30 लोग सवार थे, महानदी ब्रिज के नीचे गिर गयी. जिसमें खबर लिखे जाने तक 9 लोगों की मौत की खबर है. जबकि बचाव कार्य प्रगति पर था. बताया जा रहा है कि पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में […]
कटक : ओडिशा के कटक में जगतपुर के निकट, एक यात्री बस, जिसमें करीब 30 लोग सवार थे, महानदी ब्रिज के नीचे गिर गयी. जिसमें खबर लिखे जाने तक 9 लोगों की मौत की खबर है. जबकि बचाव कार्य प्रगति पर था.
बताया जा रहा है कि पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बस नदी में जा गिरी. इधर घटना की जानकारी मिलने के साथ ही रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गयी और बचाव कार्य शुरू कर दिया. रेस्क्यू टीम बस में फंसे लोगों को शीशे तोड़ कर बाहर निकाले. घायल लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










