हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी गिरफ्तार

Updated at : 14 Nov 2018 2:11 PM (IST)
विज्ञापन
हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से सुरक्षा बलों ने बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि भरोसेमंद सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने अवंतिपुरा क्षेत्र के पंजगाम में एक नाके से उन्हें गिरफ्तार किया. […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले से सुरक्षा बलों ने बुधवार को हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि भरोसेमंद सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने अवंतिपुरा क्षेत्र के पंजगाम में एक नाके से उन्हें गिरफ्तार किया.

उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा बलों ने जांच के दौरान यूबीजीएल, ग्रेनेड और गोलियां और दोष सिद्ध करने वाली अन्य सामग्री सहित उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया.’

प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तारकियेगये आतंकवादियों की पहचान जैन मोहम्मद शेख और नासिर-उल-इस्लाम के तौर पर हुई. दोनों ही हिजबुल मुजाहिदीन से संबद्ध हैं.

कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola