सीवीसी के समक्ष पेश हुए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा

Updated at : 09 Nov 2018 11:47 AM (IST)
विज्ञापन
सीवीसी के समक्ष पेश हुए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा

नयी दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक आलोक वर्मा ने जांच एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की ओर से अपने खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप की हो रही छानबीन के सिलसिले में शुक्रवार को मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के.वी.चौधरी से मुलाकात की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी . उन्होंने बताया कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक आलोक वर्मा ने जांच एजेंसी के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की ओर से अपने खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप की हो रही छानबीन के सिलसिले में शुक्रवार को मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के.वी.चौधरी से मुलाकात की. अधिकारियों ने यह जानकारी दी .

उन्होंने बताया कि वर्मा सीवीसी चौधरी की अध्यक्षता वाली समिति के समक्ष पेश हुए. इस समिति में सतर्कता आयुक्त शरद कुमार और टी.एम. भसीन सहित अन्य सदस्य शामिल हैं. हालांकि, इस बारे में अन्य कोई जानकारी नहीं दी गई. उच्चतम न्यायालय ने 26 अक्टूबर को केंद्रीय सतर्कता आयोग से कहा था कि वह अस्थाना की ओर से वर्मा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच दो हफ्ते के भीतर पूरी करे. वर्मा और अस्थाना को केंद्र सरकार छुट्टी पर भेज चुकी है. सीबीआई निदेशक वर्मा ने बृहस्पतिवार को भी जांच के सिलसिले में चौधरी और कुमार से मुलाकात की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola