Supreme Court में जज पद के लिए चार Chief Justice के नाम की सिफारिश करेगा कोलेजियम

Updated at : 30 Oct 2018 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Supreme Court में जज पद के लिए चार Chief Justice के नाम की सिफारिश करेगा कोलेजियम

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने शीर्ष अदालत में न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार को चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से करने का फैसला किया. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने शीर्ष अदालत में न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए मंगलवार को चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से करने का फैसला किया. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

सूत्रों ने बताया कि भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) रंजन गोगोई की अध्यक्षतावाले कोलेजियम, जिसमें शीर्ष अदालत के चार वरिष्ठतम न्यायाधीश सदस्य के तौर पर शामिल होते हैं, ने बैठक कर न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता, अजय रस्तोगी, मुकेश आर शाह और आर सुभाष रेड्डी के नाम पर विचार किया. उन्होंने बताया कि कोलेजियम ने चारों मुख्य न्यायाधीशों के नाम की सिफारिश उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए करने का फैसला किया है.

न्यायमूर्ति गुप्ता अभी मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं, जबकि न्यायमूर्ति रस्तोगी अभी त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं. इसी तरह, न्यायमूर्ति शाह अभी पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं, जबकि न्यायमूर्ति रेड्डी गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं. सरकार यदि कोलेजियम की सिफारिश मान लेती है तो उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 28 हो जायेगी. शीर्ष अदालत में मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों के कुल 31 स्वीकृत पद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola